गैस सिलेंडर महंगाई और ट्रेंचिंग ग्राउंड घोटाले की जांच को लेकर कांग्रेस का धरना आज। जिला उद्योग केंद्र के सामने प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

बैतूल। गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों, सिलेंडरों की किल्लत और ट्रेंचिंग ग्राउंड घोटाले की निष्पक्ष जांच सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा आज 13 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना जिला उद्योग केंद्र के सामने सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा, प्रदेश सचिव समीर खान और नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ब्रजभूषण पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मनोज कालू आहूजा, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार चौबे, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सुबह 11 बजे धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button