बैतूल में नवागत डिप्टी कलेक्टरों का अजाक्स संघ ने किया स्वागत

पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं, समाज हित में सहयोग का जताया भरोसा

बैतूल। अजाक्स संघ जिला बैतूल ने जिले में प्रथम पदस्थापना पर आए नवागत डिप्टी कलेक्टर विक्रमदेव सरयाम एवं रश्मि कुसरे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे ने दोनों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों से बड़ी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि अजाक्स संघ समाज हित के कार्यों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

स्वागत कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुकेश उपराले, तहसील अध्यक्ष कल्पना धुर्वे, जिला महासचिव कविता धुर्वे सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवागत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button