Betul news:श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 26 फरवरी को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

25 फरवरी को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

बैतूल। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर बारस्कर कॉलोनी महावीर वार्ड में आगामी 26 फरवरी को शिवलिंग एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य पं.संदीप उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 24 फरवरी को प्रातः 8 बजे पंचांग पीठ पूजन, मूर्ति जलाधिवास, पीठस्थ पूजन, सायंकाल अन्नाधिवास, 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे पीठस्थ पूजन, मूर्तियों का स्नान, दोप. 12.30 बजे शोभायात्रा, 26 फरवरी को प्रातः 8 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर 8 मार्च को सुबह 10 बजे शिवजी का अभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button