Betul news: विश्वकर्मा समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बैतूल। श्री विश्वकर्मा स्वर्ण जयंती महोत्सव 2024 के द्वितीय दिवस मंगलवार 20 फरवरी को विश्वकर्मा बढ़ई समाज युवा महिला मण्डल ने विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा विश्वकर्मा मन्दिर से गंज शनि मंदिर, बिजासनी मन्दिर, दिलबहार चौक, मैकेनिक चौक होते हुए वापस मन्दिर पहुंची। शोभायात्रा का ओमप्रकाश मालवी, नेहा इलेक्ट्रॉनिक, माता मंदिर गंज समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लगभग 2 बजे विश्वकर्मा मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण जी का पूजन प्रारम्भ हुआ। अभिषेक पूजन हवन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। महिला मण्डल द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर बढ़ई समाज के लोगो में काफी उत्साह है। मंगलवार शाम को महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम “बचपन” का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव शशिकांत मालवी ने बताया कि 21 फरवरी दिन बुधवार को बच्चों, पुरुषों, महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। समाज समिति ने समस्त सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button