विश्वकर्मा मंदिर गंज से कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा
स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत 19 फरवरी को निकली विशाल बाइक रैली

बैतूल। श्री विश्वकर्मा मंदिर गंज में स्वर्ण जयंती महोत्सव 2024 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार 20 फरवरी को विश्वकर्मा मंदिर गंज से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत सोमवार 19 फरवरी को विश्वकर्मा मंदिर से विशाल बाइक रैली निकाली गई। बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने भगवा ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुई वापस मंदिर पहुंची। बाइक रैली में युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामाजिक पदाधिकारियों के अनुसार यह विश्वकर्मा समाज का पहला अवसर था जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ने भाग लिया। बाइक रैली नगर के कारगिल चौक से पुराना बच्चा जेल, हनुमान अखाड़ा, लल्ली चौक, ख़ंजनपुर, हमलापुर चौक, गंज होते हुए वापस मन्दिर पहुंची। 20 फरवरी मंगलवार को सुबह 10 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विश्वकर्मा मन्दिर से मेकेनिक चौक, शनि मन्दिर बिजासनी मन्दिर, दिल बहार चौक होते हुए वापस मन्दिर पहुंचेगी। समाज समिति अध्यक्ष गणेश मालवी एव महिला मण्डल अध्यक्ष अर्चना मालवी ने बताया कि दोपहर 1 बजे से भगवान लक्ष्मीनारायण जी का अभिषेक हवन पूजन किया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, शाम 7 बजे महा आरती की जाएगी। समाज समिति ने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की है। इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने में सभी सामाजिक बंधुओं, माता, बहनों एवं युवा साथियों का सराहनीय सहयोग रहा।




