बड़ी दुर्घटना : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हाेकर पलटी, पांच लोग घायल

बड़ी दुर्घटना: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना घटित हो गई। बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम काजली के पास की है जहां चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें सभी घायलों को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था । दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू हरोडे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम काजली तहसील आठनेर और दिनेश नारे उम्र 32 वर्ष निवासी खापा तहसील आठनेर सहित अन्य तीन लोग रविवार कार में सवार होकर अपने परिजनों के यहां कार्यक्रम में शामिल होने बिसनुर गए हुए थे । वहां से वापस अपने गांव काजली वापस आ रहे थे ।तभी दोपहर 2 बजे के करीब रास्ते में चलती हुई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसमें कार में सवार पांच लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने सभी घायलों को गंभीर हालत में आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश और छोटू को गंभीर चोटे होने के कारण 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दो लोगों को जिला अस्पताल बैतूल में और बाकी अन्य तीन लोगों को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।




