Police Transfer :कोतवाली टीआई को हटाया, देवकरण डेहरिया को सौंपी कमान, कई थाना प्रभारी बदले

Transfer Order: बैतूल। आदिवासी युवकों की बेरहमी से पिटाई के मामले में कोतवाली टीआई आशीष सिंह पवार पर भी गाज गिर गई है। उन्हें कोतवाली से हटा दिया है। गंज थाना की कमान संभाल रहे देवकरण डेहरिया को नया कोतवाल बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा 14 फरवरी को जारी किए गए आदेश में कई थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं। जारी सूची में उप निरीक्षक संदीप परतेती को गंज थाना प्रभारी बनाया गया है।
थाना प्रभारी बीजादेही रविकांत डहेरिया को थाना प्रभारी बैतूल बाजार,  बबीता उइके थाना प्रभारी बैतूल बाजार को महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक जयपाल इनवाती को थाना प्रभारी शाहपुर, उनि चित्रा कुमरे को महिला थाना से थाना मुलताई, उनि आम्रपाली डहाट को थाना मुलताई से चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी, उनि छत्रपाल धुर्वे को थाना चोपना से थाना मुलताई, उनि नरेन्द्र उइके को चौकी प्रभारी घोडाडोंगरी से थाना कोतवाली, कार्यवाहक उप निरीक्षक विनोद मालवीय को थाना भैसदेही से महिला थाना, का.उप निरीक्षक फतेहबहादुर को थाना बैतूल बाजार से थाना भैंसदेही, उप निरीक्षक राकेश सरयाम को थाना बैतूल बाजार से थाना प्रभारी चोपना बनाया गया है।
उनि रवि शाक्य को थाना गंज से थाना प्रभारी बीजादेही, उनि वंशज श्रीवास्तव को रक्षित केंद्र से थाना गंज, उनि  सुनील सरयाम को थाना मुलताई, कार्यवाहक उप निरीक्षक राजन सिंह राजपूत को थाना यातायात और राजेश कलम को थाना चिचोली से थाना चोपना प्रशासनिक दृष्टिकोण से पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button