Salary Increase Stopped : बैतूल जिले की चार ग्राम पंचायतों के सचिवों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी

Salary Increase Stopped : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जनपद पंचायत शाहपुर के अंतर्गत आने वाली चार ग्राम पंचायतों के सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पहावाडी, सेहरा, आवरिया एवं केसिया के सचिवों के विरुद्ध अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अक्षत जैन द्वारा शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नीलिमा उईके ग्राम पंचायत सचिव, पहावाडी, मीनाक्षी धुर्वे, ग्राम पंचायत सचिव सेहरा, अशोक धुर्वे, ग्राम पंचायत सचिव आवरिया एवं ओझासिंह ईवने, ग्राम पंचायत सचिव केसिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर समक्ष में सुनवाई की गई।

सुनवाई में सभी के द्वारा निर्माण कार्यों में अत्यधिक कम प्रगति होने, नरेगा योजना अंतर्गत मानव दिवस लक्ष्य में अत्यधिक कम प्रगति होने, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने, एवं जनपद पंचायत के निर्देशों का पालन नहीं करना प्रमाणित पाया गया । जिसके आधार पर उक्त चारों ग्राम पंचायत सचिवों की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्वि असंचयी प्रभाव से रोकी जाने की शास्ति अधिरोपित करते हुए दण्डित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button