felicitation ceremony:सेवानिवृत्त प्रो.डॉ.सलिल दुबे का किया सम्मान
ज्ञानोदय महाविद्यालय बैतूल में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

बैतूल। ज्ञानोदय महाविद्यालय बैतूल में जेएच कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रो.डॉ.सलिल दुबे का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ज्ञानोदय महाविद्यालय के संचालक शशिकांत दाणी ने प्रो.डॉ.सलिल दुबे का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर श्री दाणी ने अपने उद्बोधन में अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि दुबे सर ने हमें भौतिक शास्त्र की पढाई के साथ अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया। जिसके कारण आज उनके विद्यार्थी अच्छी जगह पर पदस्थ है। प्रो.डॉ.सलिल दुबे विद्यार्थियों पर न केवल कॉलेज में ध्यान देते थे अपितु बाहर भी ध्यान रखते थे। महाविद्यालय के कमलेश जागरे ने अपने उद्बोधन में कहा सर ने 41 वर्षों तक अपनी सेवाएं जेएच कालेज बैतूल को प्रदान की। साथ ही साथ उनके द्वारा लगातार समाज सेवा का कार्य भी किया जाता रहा है जो सराहनीय है, वे सभी के लिये प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत मे कमलेश जागरे ने प्रो.डॉ.सलिल दुबे का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ज्ञानोदय महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




