Big Crime News: असली बताकर नकली सोना बेचा, विरोध किया तो मार दी पैर में गोली

Crime News Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में असली सोना बेचने का झांसा देकर नकली बेच दिया गया। खरीदने वाले भोपाल के युवक ने विरोध जताया तो उसके पैर में एक नही दो गोली मार दी गई। मामला बैतूल जिला मुख्यालय के सोनाघाटी क्षेत्र का है जहां भोपाल से सोने की गिन्नी खरीदने आए एक युवक को नकली गिन्नी बेचने को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद खरीददार ने गिन्नी लेने से इनकार कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे जिसके बाद गिन्नी बेचने वाले युवक ने युवक के पैर पर पिस्टल से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया फिलहाल घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज पिता उत्तम राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ईश्वर नगर भोपाल जो कि बैतूल में शाहरुख नामक युवक के पास सोने की गिन्नी खरीदने के लिए आया हुआ था जहां पर उसकी शाहरुख से मुलाकात हुई और शाहरुख ने सूरज को एक सोने की गिन्नी दी और कहा कि तुम इसे लेकर जाओ और किसी सोनार के पास चेक करवा लो की माल सही है या गलत। इसके बाद सूरज सोने की गिन्नी लेकर सोनार के पास गया और गिन्नी को चेक करवाया ।जहां पर वह सोने की गिन्नी असली पाई गई ।जिसके बाद सूरज सौदा करने के लिए शाहरुख के पास सोनाघाटी की तरफ गया ।जहां पर शाहरुख ने सूरज को कपड़े में लपटे हुई 40 से 50 सोने की गिन्नी दी और सूरज से डेढ़ लाख रुपए ले लिए और शाहरुख ने सूरज को कहा कि इस थोड़ी दूर जाने के बाद खोलना।
जब सूरज ने उसे कपड़े की पोटली को खोलकर देखा तो उसमें गिन्नी तो थी पर वह नकली थी। जिसके बाद सूरज दोबारा शाहरुख के पास गया और कहां कि यह सोने की गिन्नी नकली है मुझे अपना पैसा वापस चाहिए। इसके बाद दोनों ही युवकों में विवाद हो गया । विवाद के दौरान शाहरुख के साथ मौजूद अन्य लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और शाहरुख ने सूरज के पैर पर बंदूक से गोली मार दी। एक गोली सूरज के पैर के आर पार हो गई और सूरज घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। शाहरुख वहां से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।
जब सूरज को होश आया तो उसने राहगीरों से सहायता मांगी और कहा कि मुझे अस्पताल छोड़ दो। राहगीरों ने सूरज की मदद करते हुए उसे जिला अस्पताल की गेट तक लाया और उसे गेट पर छोड़कर वहां से चले गए। इसके बाद इसकी सूचना अस्पताल चौकी को दी गई ।अस्पताल चौकी ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली को दी । सूचना पर टी आई और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और सूरज का बयान दर्ज किया गया है। कोतवाली टी आई आशीष पवार ने बताया कि पैर में दो जगह गोली मारी गई है। बयान की तस्दीक करने के साथ ही आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल घायल युवक को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है जल्दी बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।




