Culture: केरला के संस्कृति विशेषज्ञ चेयरमैन ने बैतूल के ठठिया नृत्य को सराहा
कलाकार को गले लगा कर किया उत्साहित, लोक कला को जीवंत रखने के लिए की सराहना

बैतूल। जिले के अग्रणी महाविद्यालय जेएच कॉलेज बैतूल में नेक टीम निरीक्षण में केरला से आए संस्कृति विशेषज्ञ चेयरमैन डॉ.धर्मराज पीके श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय, डॉ हंसा लिसेंडर मनोहर गुरुनानक महाविद्यालय तमिलनाडु, डॉ रामचंद्र बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय उत्तरप्रदेश ने बैतूल के लोक नृत्य गायकी ठठिया की जमकर तारीफ की। जिला समन्वयक सांस्कृतिक प्रभारी डॉ.राजेश शेषकर ने बताया कि नृत्य निर्देशक महेश इंगले ने जेएच कालेज की टीम का प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय के छात्रों को नृत्य सिखाया है। लगभग 10 वर्षो बाद जिले का नृत्य विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर ग्वालियर में करेगा।

डॉ.धर्मराज पीके ने लोक कलाकार महेश इंगले को गले लगाकर लोक कला को जीवंत रखने के लिए बधाई दी। साथ ही लोक संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत कर लोक संस्कृति संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जो जिला, विद्यालय, महाविद्यालय में अपनी लोक संस्कृति पर कार्य करता है वह शिक्षा में भी अग्रणी होता है। महाविद्यालय स्टाफ के साथ-साथ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष घनश्याम मदान ने भी नृत्य को सराहा एवं कलाकरों के हितों में कार्य करने की बात कही। दल में बांसुरी पर आकाश सोनी, ढोल पर सुनील ढोलकर, परिधान एवं वेशभूषा सज्जा मेघा सिंह राजपूत, संगीतकार हिमांशु पाटिल, नृत्य में राजेश कवडेती, पिंटू कुमरे, रमन कुमरे, दुर्गेश कुमरे, समीर पांसे, पंकज कुमरे, रविंद्र उइके, श्रद्धा पवार, अवंतिका मेलवंशी, कौशल्या उइके, भावना साहू शामिल है।




