विवेकानंद वार्ड में निकली श्रीराम जी की शोभायात्रा

महिलाओं ने अपने-अपने घरों के सामने उकेरी सुंदर-सुंदर रांगोलियां

बैतूल। एक ओर जहां अयोध्या में भारत के प्रधानमंत्री मा.नरेन्द्र मोदी जी श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए है। उसी खुशी में दूसरी ओर नगर के विवेकानंद वार्ड बीआरसी क्लब के पीछे के रामभक्तों द्वारा सोमवार को हम सभी के आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज दोपहर लगभग 12.45 बजे श्रीराम जी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई है, जो विवेकानंद वार्ड के विभिन्न गलियों एवं सडक़ों से निकाली गई। इस श्रीराम शोभा यात्रा में वार्ड की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों सहित अनेक श्रद्धालुभक्तजन शामिल हुए है। शोभायात्रा में महिलाएं एवं बच्चे श्रीराम की धुन पर खूब थिरकते नजर आए और जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे है। शोभायात्रा को देखते ही बनता है पूरा क्षेत्र मानो राममय हो गया है।

सहयोग देने में पीछे नहीं रहे युवा और बुजुर्ग

सोमवार सुबह से ही बंटी बारस्कर, प्रिंस राठौर, हर्षित राठौर, अजय दुबे, राकेश बिट्टू साहू, भीम पंवार, बंटी पंवार, दिनेश पंवार, त्रिलोक पंवार, सन्नी राठौर, ऋषभ राठौर, छुट्टन सिंह ठाकुर, राकेश पंवार, भूपेन्द्र गोलू पंवार, मोनू ठाकुर, पुष्पराज साहू, संतोष धुर्वे, मोहन गुजरे, यशपाल साहू, नाथूराम गावंडे सहित वार्ड के अनेक युवाओं ने गलियों को साफ-सुथरा किया और सुबह से शाम तक अपनी-अपनी ओर से पूरा सहयोग दिया।

उकेरी रांगालिया एवं 2100 दीपों को जलाकर मनाई दिवाली

श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार सायंकाल से ही इन गलियों में महिलाओं ने घरों के सामने आंगन में रांगोलियां उकेरी। साथ ही 2100 दीपों को जलाकर पूरे क्षेत्र को जगमग कर दिया है। साथ ही क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे सभी अपने-अपने

ढोलक मंजिरों की धुन पर थिरकी महिलाएं एवं बच्चे

जैसे ही श्रीराम जी प्रतिमा मोहल्ले में आई वैसे ही श्रीराम माहौल में मोहल्ले की श्रीमति कांता कर्मवीर ठाकुर ने अपने घर से ढोलक मंजिरें आदि निकालकर लाए और महिलाओं के बीच श्रीराम के भजन गाने लगे, उन्हीं भजनों की थाप पर अनेक महिलाओं ने नृत्य कर श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा अवसर अपनी खुशियों का इजहार किया। श्रीराम जी की प्रतिमा को वार्ड की हर गलियों में घुमाकर लाए और विवेकानंद वार्ड में बीआरसी क्बल के पीछे वाली चाल में उतारकर एक दिन के लिए स्थापित कर दिया है। श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा होने की खुशी में सोमवार शाम को सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है।

सुंदर पाठ का आयोजन

श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज सोमवार शाम से सुंदर पाठ का आयोजन भी किया जा गया है जिसमें सभी भक्तजनों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button