SD collage news: विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने किया प्रेरित
एसडी कॉलेज देवगांव में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम का आयोजन

SD collage news : बैतुल। स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर एसडी कॉलेज देवगांव में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष डॉ.ललित सरले द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अपने उद्धबोधन में डॉ.सरले द्वारा योग के महत्व को बताया गया। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानन्द के साहित्यों को पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संस्था के ग्रुप कोऑर्डिनेटर राकेश रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जब तक शरीर में शक्ति होगी, तभी तुम कोई बड़ा कार्य कर सकते हो, इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम जरूरी है, इसके माध्यम से ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। हम स्वस्थ रहकर ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते है।
कार्यक्रम में कॉलेज से योग प्रशिक्षक केके बारमासे एवं डॉ.राहुल परमा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को योग करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं द्वारा संकल्प लिया कि आज से प्रतिदिन योग करेंगे और दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




