Maha Aarti of Shri Ram : 22 जनवरी को गेंदा चौक पर होगी भगवान श्री राम की महा आरती

Shri Ram : बैतूल। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ अयोध्या धाम में राम लला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बैतूल के गेंदा चौक पर राम भक्तों द्वारा रामजी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू सेना संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना संगठन के सदस्यों द्वारा राम भक्तों से आरती को भव्यता प्रदान करने की अपील की जा रही है।

ज़िला युवा संयोजक नितिन पटेल ने बताया कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार 22 जनवरी 2024 के शुभदिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस अवसर पर अयोध्या एवं सम्पूर्ण भारत में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा।

ज़िला युवा सह संयोजक नवीन पटेल ने बैतूल ज़िले के संगठन के राष्ट्रीय हिन्दू सेना के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है कि अपने निवास स्थान क्षेत्रों में मंदिरों में साफ़ सफ़ाई, मंदिरों में भजन कीर्तन, भंडारे का आयोजन कर पूजन अर्चना करें। प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल खवादे ने समस्त राम भक्तों से प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को शामः 6:30 गेंदा चौक पर हो रही विशाल भव्य रामचन्द्र जी की महाआरती में सम्मिलित होकर भव्य विशाल आरती को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button