BIG ACCIDENT : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,दो महिलाओं समेत तीन घायल

TODAY BETUL NEWS : बैतूल। बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर खेड़ी के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश चड़ोकार उम्र 20 वर्ष, आशा बारस्कर उम्र 25 वर्ष और सुगये बाई चड़ोकार उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम लायवानी थाना झल्लार मंगलवार को अपने किसी निजी काम से बैतूल आए थे। शाम को अपना काम खत्म करके वापस ग्राम लायवानी जा रहे थे । रास्ते में खेड़ी के पास अचानक ही ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें बाइक सवार एक युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।




