Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन की ऑक्यूपेंसी : 1 से 15 नवंबर तक 15 दिन में कुल 82076 यात्रियों ने यात्रा की

Vande Bharat Train News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत सरकार द्वारा चलाई गई बहुत ही आधुनिक ट्रेन है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को किया था। यह ट्रेन फुल्ली AC है। इसमें 16 कोच के साथ 1128 सीट है। वंदे भारत ट्रेन 52 सेकंड के अंदर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मध्य रेलवे के क्षेत्र में चलने वाली 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ यात्री उठा रहे हैं। लगातार इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य रेलवे के पीआरओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेंट्रल रेलवे के क्षेत्र में विभिन्न रूटों पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 से 15 नवंबर तक मात्र 15 दिन में कुल 82076 यात्रियों ने यात्रा की है।
यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। लोग जिस तरह से वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के प्रति आकर्षित हो रहे हैं उससे आने वाले समय में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
जानिए किस रूट की वंदे भारत में कितने यात्रियों ने सफर किया
1.
22223 सीएसएमटी-शिरडी एक्सप्रेस- 11189 यात्री।
82.66% ऑक्यूपेंसी
2.
22224 शिरडी-सीएसएमटी एक्सप्रेस- 8854 यात्री।
65.41% ऑक्यूपेंसी
3.
22225 सीएसएमटी-सोलापुर एक्सप्रेस- 13340 यात्री। 107.51% ऑक्यूपेंसी
4.
22226 सोलापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस- 13340 यात्री। 107.51% ऑक्यूपेंसी
5.
20826 नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस- 6495 यात्री।
102.12% ऑक्यूपेंसी
6.
20825 बिलासपुर-नागपुर एक्सप्रेस- 6511 यात्री।
94.50% ऑक्यूपेंसी
7.
22229 सीएसएमटी-गोवा मडगांव एक्सप्रेस- 6387 यात्री। 100.42% ऑक्यूपेंसी
8.
22230 गोवा मडगांव-सीएसएमटी एक्सप्रेस- 6327 यात्री।
99.48% ऑक्यूपेंसी
9.
20912 नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस- 4720 यात्री।
74.21% ऑक्यूपेंसी
10.
20911 इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस- 4913 यात्री।
77.25% ऑक्यूपेंसी।




