बड़ी घटना : महाकाली की मूर्ति बिजली के तार से टकराई, स्पार्किंग से लग गई आग

Betul News : बैतूल। बैतूल शहर में बिजली के झूलते तारों के कारण मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाने में भक्तों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली के झूलते तारों से मूर्ति के टकराने की घटना बुधवार रात में बैतूल के शंकरनगर क्षेत्र में घटित हो गई। हालांकि समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने तत्काल ही पानी की मदद से आग बुझा दी।
आग लगने के कारण महाकाली के पीछे लगा कपड़ा जल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर नगर क्षेत्र में स्थापित महाकाली की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में झूलते बिजली के तारों से मूर्ति के उपर लगा चक्र टकरा गया। इससे तेज स्पार्किंग होने लगी और एक चिंगारी मातारानी के कंधे पर गिर गई। इससे कपड़े में आग भड़क गई। समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा तत्काल ही ट्राले में रखे पानी से आग बुझाई।




