Congress news: पूर्व विधायक माधव गोपाल नासेरी के पुत्र किरण नासेरी कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत

कांग्रेस पार्टी नहीं एक विचारधारा है जो सभी को साथ लेकर आगे बढ़ती है: डागा 

बैतूल। कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के नेतृत्व और कार्य प्रणालियों से प्रभावित होकर ईमानदारी की मिसाल माने जाने वाले खेड़ी के नासेरी परिवार के सदस्य किरण नासेरी एवं उनके पुत्र निमेष नासेरी कांग्रेस की विजय के लिये विजयादशमी पर कांग्रेस में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि किरण नासेरी पूर्व विधायक माधव गोपाल नासेरी के सुपुत्र है। पूर्व विधायक माधव गोपाल नासेरी 1977 में जनसंघ से चुनाव लड़कर विधायक बने थे, इसके बाद 1980 में भाजपा से चुनाव लड़कर उन्होंने।जीत दर्ज की थी। इस प्रकार वह दो बार विधायक रह चुके हैं। किरण नासेरी एवं उनके पुत्र निमेष नासेरी ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए कांग्रेस की नीतियों को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का बीड़ा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर उनका परिवार लगातार शोषण का शिकार हुआ हैं। इस परिवार के प्रमुख सदस्य का कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी व्यक्ति का स्वागत करेगी, जो उसकी विचारधारा को स्वीकार करता है और पार्टी नेतृत्व का अनुपालन करता है। कांग्रेस गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर और आम जनता की आवाज उठाती है। कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं बल्कि विचारधारा है। कांग्रेस में सभी का हित सुरक्षित है। श्री डागा ने कहा उनका उद्देश्य ऐसे कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के साथ जोड़कर मेहनत तथा ईमानदारी से आगे बढ़ना है और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना है। कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोडऩे का काम किया हैं, कोई विपक्षी नेता ऐसा नहीं जो पांच महीने सड़कों पर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा कर सके, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने किरण नासेरी एवं उनके पुत्र निमेष नासेरी को कांग्रेस का गमछा पहनकर स्वागत किया एवं कांग्रेस की रीति नीति का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button