Betul news: चंडी दरबार में स्वच्छता अभियान चलाकर, श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी

सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज युवा संगठन के नेतृत्व में लगातार हो रहे सेवा कार्य

बैतूल। सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज युवा संगठन सेवा सप्ताह के तहत लगातार धार्मिक आयोजनों के साथ ही सेवा कार्य कर रहा है। युवा कार्यकारिणी के गठन होने के बाद संगठन के युवा जिले भर में सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं। रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को भोजन वितरण के साथ ही धर्म कार्यों में भी संगठन अग्रणी होते जा रहा है। इसका उदाहरण गत दिनों देखने मिला जहां युवा संगठन के बैनर तले बोड़खी आमला से छावल दरबार तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन के बाद से ही संगठन की पूरे जिले में एक अलग पहचान एवं प्रतिष्ठा स्थापित हो गई है।

अपने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखते हुए शुक्रवार को संगठन के युवा राजाराम ठाकुर निवासी जोगली के जन्मदिन के अवसर पर युवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मां चंडी दरबार गोधना चिचोली में स्वच्छता अभियान के साथ ही प्रसादी वितरण का कार्य किया गया। गौरतलब है कि प्रसिद्ध चंडी दरबार में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इस दौरान यहां अनेक भंडारे होते हैं जिसके चलते यहां वहां पत्तल, दोने डिस्पोजल बिखरे थे। युवा संगठन द्वारा अभियान चलाकर चंडी दरबार को स्वच्छ बनाया। इसके बाद दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

— सेवा कार्य में इनका रहा योगदान–

समाज के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस धर्म एवं सेवा कार्य में जिला अध्यक्ष अजय गंगारे, जिला उपाध्यक्ष ओम सरले, जिला कोषाध्यक्ष महेश पारधे, जिला सचिव कृष्णा रावत, जिला महामंत्री बंटी पारधे, आयुष गंगारे, नीरज सरले, युगल गाडगे, गनराज खोबरे, भवानी सरले, लोकेश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, ब्लाक उपाध्यक्ष अलकेश गाडगे, ब्लाक सचिव रोहित गंगारे, मीडिया प्रभारी दुर्गा शंकर रावते,

जोगली के समाज सेवक सेवा भैया जी गंगारे,

युवा संगठन के राजाराम ठाकुर, रोहित घंगारे, प्रकाश घंगारे, श्रवण घंगारे, गोविंद ढाबले, दुर्गा शंकर रावत, पवन ठाकरे, उप सरपंच मोहित घंगारे, उमाकांत घंगारे, अंकित ठाकरे, हरिओम घंगारे, ललित गाडगे, रमेश खोड़के, श्याम घंगारे, महेंद्र रावते, सुदामा घंगारे, संदीप घंगारे, अलकेश गाडगे, पिंटू रावत का सराहनीय योगदान रहा।

– जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली की समाज में हो रही प्रशंसा–

मीडिया प्रभारी के अनुसार सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज युवा संगठन की कार्यकारिणी गठित होने के बाद से ही लगातार सेवा एवं धार्मिक कार्यों से समाज की पूरे जिले में एक अलग छवि बन गई है। युवा जिला अध्यक्ष अजय गंगारे के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा कार्यों से पूरा समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सेवा सप्ताह के तहत लगातार संगठन समाज सेवा के काम कर रहा है। श्री गंगारे ने सेवा कार्यों में सहभागी बनने के लिए समाज के समस्त प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर राजाराम ठाकुर ने माता रानी को चुनरी भेंट कर जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button