Police Action : अवैध रूप से रेत चोरी कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर एवं ट्राली जप्त

illegal sand transportation : बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र में में कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से रेत की चोरी कर परिवहन किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सरविंद धुर्वे एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कर दबिश दी।
ग्राम माथनी के पास रोड पर एवं ग्राम छिंदी के पास रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली मिलीं। ट्रैक्टर चालक दीपक पिता लक्ष्मीनारायण डोंगरे निवासी (झीलढाना) दुनावा थाना मुलताई और मोहित पिता सुरेश पवार निवासी दुनावा से पूछताछ की गई तो उनके पास रेत के परिवहन करने के संबंध में कोई कागजात नही पाए गए।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सरविंद धुर्वे , उप निरी. ओपी यादव , एएसआई विवेक मेहरा , आरक्षक 312 बिसन , 72 रोहन की भूमिका रही है ।




