Politics news: आमला विधानसभा में पिरथीराज को मिल रहा भारी जन समर्थन

पिरथीराज को प्रत्याशी बनाने की उठ रही मांग, कांग्रेस के पक्ष में बन रहा माहौल


बैतूल। करीब 30 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े पिरथीराज टीकम बिसोने को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाने के लिए अमला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जबरदस्त चुनावी माहौल बन रहा है। मूलत: बगडोना निवासी पिरथीराज बीए तक पढ़े लिखे हैं। 1994 से ब्लॉक स्तर से कांग्रेस कमेटी से जुड़े हैं और एनएसयूआई में रहते हुए उन्होंने आमला विधानसभा में काफी कार्य किया है। आमला में उनका ननिहाल होने के कारण काफी लोगों से जुड़े हैं। लोगों से संपर्क में रहते है। लोगों से लगातार संपर्क में रहना और सरल स्वभाव के चलते उनकी अमला विधानसभा क्षेत्र में एक अलग पहचान है। हाल ही में उन्होंने आमला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतेड़ाखुर्द, मंडई, खजरी बोरदेही, मोरखा, केकड़िया, खेड़ली बाजार में लोगों की चुनावी मंशा जानने के लिए जनसंपर्क किया। इन ग्रामों में पिरथीराज को भारी जन समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। पिरथीराज टीकम बिसोने ने बताया कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही है, आगामी चुनाव के मद्दे नजर क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बनाएं वह पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस को जीताने का प्रयास करेंगे। पार्टी अगर उन्हें मौका देती है तो वह हर संभव तरीके से कांग्रेस का परचम विधानसभा क्षेत्र में लहराएंगे।
गौरतलब है कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र आमला में फोकस कर रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस का यहां पर खाता नहीं खुला था। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में उम्मीद जताई जा रही है कि यहां कांग्रेस अंदर-अंदर ही माहौल बनाने में कामयाब है।पिरथीराज की बात की जाए तो उनके साथ भारी जनसमर्थन देखने को मिला। साथ ही जनसंपर्क के दौरान भी उनके प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। माना जा रहा है कि आमला सीट से प्रबल दावेदार को अगर टिकट मिल जाए तो कांग्रेस चुनाव जीत सकती हैं और इस सीट पर अपना कब्जा जमा सकती हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि फिर से पुरानी राजनीति दोहराती हुई इस सीट पर बीजेपी कब्जा कर पाती है या फिर राजनीति बदलती है और कांग्रेस इस सीट से अपना राजनीति करियर की शुरुआत करने में कामयाब हो पाती हैं। प्रत्याशी चयन के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा।
— कांग्रेस के पक्ष में की जा रही अपील–

आपको बता दें कि पिरथीराज टीकम बिसोने ने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का मौका दें।
अगर कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो आम जनता को महंगाई से छुटकारा दिलाने का काम किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो विधानसभा की सभी जन समस्याओं का सुनिश्चित समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button