Torch relay: जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने की टार्च रिले की अगुवाई

खेलों एमपी यूथ गेम्स की टार्च रिले पहुंची बैतूल


बैतूल। खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत जिले में टार्च रिले का आगमन 28 सितंबर को हुआ। टार्च रिले की अगुवाई जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार द्वारा करते हुये शहर के मुख्य मार्गो के लिए रवाना की गई। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम से टॉर्च रिले प्रारंभ होकर अस्पताल चौक, आंबेडकर चौक, मुख्य डाकघर, शिवाजी चौक होते हुए हॉकी स्टेडियम में पहुंची, जहां टॉर्च रिले का समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि म.प्र.शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मशाल जिलों में भ्रमण पर है बैतूल जिले में मशाल का आगमन भोपाल टार्च रिले प्रभारी धीरेन्द्र भादे के साथ हुआ। जिला कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी के मार्गदर्शन में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की मशाल के स्वागत के लिए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग बैतूल द्वारा मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम से टार्च रिले आयोजित की गई। टार्च रिले में हेमंतचंद दुबे वरिष्ठ हॉकी खिलाडी एवं समाजसेवी, जगेन्द्र तोमर, सचिव हॉकी संघ, रमेश भाटिया, वरिष्ठ हॉकी खिलाडी, धर्मेंद्र पवार, क्रीडा प्रभारी शिक्षा विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। अंत में पूजा कुरील जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बैतूल द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल को आगामी भ्रमण जिला हरदा के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button