बड़ी कार्यवाही: मुलताई में चार जगह जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को पकड़ा

Police News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई पुलिस ने चार स्थानों पर जुआ खेलते हुए 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से 25 500 रूपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस कारवाई से मुलताई थाना क्षेत्र में जगह जगह जुआ के अड्डे का संचालन होने की पोल भी खुल गई है।

पुलिस के प्रवक्ता द्वारा जारी किए प्रेस नोट में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा जिले मे अवैध गतिविधिया संचालित करने वालो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत कारवाई की गई है। अनुविभागीय अधिकारी सुरेश सिंह पाल के मार्गदर्शन से थाना प्रभारी सुश्री प्रज्ञा शर्मा के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा रविवार की रात को नगर के राजीव गांधी वार्ड, सोनोली रोड ,महाकाल ढाबा के पास पुराने जनपद कार्यालय के पास चार जगहो पर दबिश दी गई।
यहां पर जुआ खेल रहे जुआरी हीरालाल पिता रामू सरोदे , रवि पिता मुन्ना लाल बोबडे , जयपाल पिता झब्बू इवने , योगेश पिता ज्ञानेश्वर पाण्डे , मोरेश्वर पिता मिट्ट लाल पंडोले , अक्षय पिता जसवंत सिंह परिहार, भीव जी पिता दोलक बाबडे , राजेन्द्र पिता नारायण सोलंकी , मनोहर पिता लखन बोबडे , दिनेश पिता पाण्डू हुरमाडे , देवीराम पिता मुन्नालाल पाठेकर , जैकी पिता गेंदलाल दहारे , रूपेश पिता शालू खवसे , रूपेश पिता सरदेराव पोटफोडे और सचिन पिता महदेव के पकड़ कर थाना लाया गया। जिनसे 25500 रूपये नगदी और तास के पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट की धारा 13 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई में पदस्थ उनि उत्तम मस्तकार, उनि अमित पवार, सउनि मांडवी, सउनि महेश धाकड, आर. प्रमोद थोरात, आर. सेवाराम, आर. अरविंद की मुख्य भूमिका रही है।




