Posting : अभिषेक चौरसिया बैतूल,अभिषेक सिंह शाहपुर और महेश बमनाहा को भैंसदेही एसडीएम बनाया

Betul News : बैतूल। जिले की तीन तहसीलों में नए एसडीएम की पदस्थापना के आदेश कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जारी कर दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश में संयुक्त कलेक्टर अभिषेक चौरसिया को बैतूल एसडीएम के रूप में पदस्थ किया गया है।

शाहपुर में डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह और भैंसदेही में डिप्टी कलेक्टर महेश बमनाहा को एसडीएम बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर तीनों तहसीलों में पदस्थ रहे एसडीएम का तबादला जिले के बाहर कर दिया गया था।

उनके जाने के बाद हाल ही में जिले में स्थानांतरित होकर आने वाले संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों को अनुविभाग की कमान सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button