MP News: कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति और चुनाव समिति में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे शामिल

Congres News: बैतूल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इन समितियों में पूर्व पीएचई मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे को भी शामिल किया गया है।
चुनाव समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में 20 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है और इसमें 34 सदस्य शामिल किए गए हैं।
पूर्व पीएचई मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों ने बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया है।
देखें सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button