MP News: बीजेपी की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी शामिल

MP News: भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है।
समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हैं। इनके साथ मुख्यमंत्री, सहित 21 लोगों को शामिल किया है जबकि पांच आमंत्रित हैं। समिति में बैतूल के पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी शामिल किया गया है।
इसके पूर्व भी हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी महती जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। चुनाव प्रबंध समिति में हेमंत खंडेलवाल के शामिल होने से उन्हें दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
देखें समिति में कौन शामिल हैं:





