भागा बाइक चोर: पुलिस गिरफ्त से हथकड़ी समेत भागा बाइक चोर, चार बाइक के साथ पकड़ा था

Betul Crime News: बैतूल। हवालात में बंद बाइक चोर ने पुलिस कर्मी को झांसा दिया और हडकड़ी समेत फरार हो गया। चोर के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही हैं।
मामला बैतूल जिले के झल्लार थाना का है। गुरुवार को पुलिस ने दावा किया था कि बाइक चोर से महाराष्ट्र से चोरी की गई तीन और ताप्ती घाट से चोरी की गई एक बाइक जब्त की गईं थी। झल्लार पुलिस ने बताया कि ग्राम सिवन पाट निवासी अक्षय पिता मनीराम धोटे को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रात में थाना के लाकअप में उसे बंद किया गया था। देर रात टॉयलेट जाने का बहाना बनाया तब पुलिसकर्मी उसे हथकड़ी सहित टॉयलेट लेकर गया था। मौका देखकर आरोपी ने हथकड़ी की चैन को झटका दिया जिससे वह सिपाही के हाथ से छूट गई। हथकड़ी छूटते ही वह भाग गया। थाना।प्रभारी अनुराग प्रकाश ने मीडिया को बताया कि बाइक चोर भाग गया है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
ऐसे पकड़ा गया था बाइक चोर:
झल्लार पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी के व्दारा चलाये जा रहे सडक सुरक्षा प्रबंधन, असामाजिक तत्वो पर शिकंजा कसने, आगामी चुनाव के मद्देनजर रखते हुये, रोड पर पुलिस की उपस्थित सुनिश्चित करने एवं अपराध नियंत्रण के उदेश्य से सतत् वाहन चैकिंग का अभियान आरंभ किया गया था।
जिसमे 22 जून को झल्लार पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान टेमोरनी जोड पर एक मोटरसायकल चालक पुलिस को देखकर अपनी मोटर सायकल को घुमाकर भागने लगा जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उसका पीछा कर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे गाड़ी के कागजात पूछने पर कागज एवं गाड़ी के रजिट्रेशन नंबर के संबंध मे गोलमोल जबाब देने लगा जिससे संदेह होने पर पीओएस मशीन से वाहन का चैचिस नंबर व इंजन नंबर का मिलान किया गया जो उक्त वाहन चोरी का होना पाये जाने पर संदेही व वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाना लेकर आये और संदेही अक्षय पिता मनीराम धोटे जाति कोरकू उम्र 20 साल निवासी सिवनपाट से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर तीन अन्य मोटरसायकल और भी चोरी करना बताने पर कुल चार मोटरसायकल आरोपी की निशादेही पर बरामद किये गये।
जिसमे एक एक वाहन मोटरसायकल ड्रीमयोगा ठेसका जोड ताप्ती से एक , मोटरसायकल होण्डा साईन कम्पनी की परतवाडा महाराष्ट्र से एक , एच एफ डीलक्स मोटरसायकल धामनगांव रेल्वे महाराष्ट्र से और एक मोटरसायकल हीरो होण्डा स्पेंडर ग्राम सिंधी पथरोट महाराष्ट्र से चोरी करना बताया।




