Crime News : बेटे की गुहार… साहब मेरे पिता की मौत हादसा नहीं हत्या है

Betul News Today : बैतूल। बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमढाना में 23 मई को जंगल में 48 वर्षीय बसंत नागले की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली थी। इस मामले में झल्लार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच करते हुए हादसे की आशंका जताई है। मृतक के पुत्र द्वारा पिता की रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में मृतक के पुत्र राहुल पिता बसंत नागले उम्र 25 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित शिकायत आवेदन में थाना झल्लार निवासी हरिपाल पिता तातू नागले उम्र 32 वर्ष के खिलाफ रंजिश के चलते पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि हरिपाल एवं उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते हत्या के दो दिन पहली मृतक बसंत के पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा था।

पुत्र का आरोप है कि दो दिन बाद उनके पिता की हत्या कर दी गई। जहां हत्या हुई थी और शव मिला है उसके मौका स्थल की मिट्टी की जांच की जाए। घटना स्थल समतल है, कोई उंची नीची जगह नहीं है कोई पहाड़ी पत्थर नहीं है। इसके बावजूद पिता के शव पर सिर और शरीर पर पत्थर से चोट के निशान थे। इस मामले की जांच बैतूल एसडीओपी से करवाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है ताकि सारी हकीकत सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button