सेहरा ग्राम पंचायत में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा, ग्रीन आर्मी युवा मंडल ने जगाई स्वच्छता की अलख, ग्रामसभा में ग्रामीणों ने लिया भाग

बैतूल बाजार। महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी युवा मंडल ने मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं नेहरू युवा केंद्र, बैतूल के सहयोग से सेहरा ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया। ग्रामसभा में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने को लेकर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित गांव के सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों को कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा गांव के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रीन आर्मी युवा मंडल के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button