भामसं ने श्रमिक हितों के संकल्प के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया। भामसं के जिला मंत्री पंजाब राव गायकवाड़ ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर श्रमिक हितों और सामाजिक सुरक्षा को लेकर संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवासी मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथि विभाग प्रमुख विनय डोंगरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश मंसोरिया, डॉ. गोविंद साहू, सचिन राय एवं चंद्रभान पंडाग्रे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रमिक गीत एवं परिचय के बाद भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।

मुख्य वक्ता जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र, त्याग, तपस्या एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय विचारधारा, रीति-नीति, देशहित, उद्योगहित एवं मजदूरहित को साथ लेकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन संकल्प लिया जाना चाहिए कि कोई भी मजदूर सामाजिक सुरक्षा और अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी महासंघ के विजय यादव, संतोष शिंदे, अंकित सक्सेना, जावेद खान, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिन राय सहित अतुल पटेल, चंचल पांसे, प्रकाश देवड़े, सुरेंद्र आर्य, नीरज रायपुरे, गणेश इवने, अनिल गोस्वामी, हेमंत जैन, वरुण भोयर, सौरभ पांडे, आशीष मानेसर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंशकालिक श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष राहुल चढ़ोकार, वासुदेव घोड़की, भवन निर्माण मजदूर संघ के महामंत्री मिरचंद साहू तथा पेसा मोबिलाइज संघ से सीमा वरकड़े, मोना चौरे, प्रमिला एक्का, धर्मेंद्र ईवने एवं पूनम भूसूमकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सचिन राय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button