लायंस क्लब बैतूल सिटी का विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर कल 

गंभीर बीमारियों का होगा उपचार

बैतूल। आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने की पहल के तहत लायंस क्लब बैतूल सिटी और पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में कल शनिवार 12 सितंबर को विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर आयोजित किया जाएगा। लायंस क्लब बैतूल सिटी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर संतोष जायसवाल ने बताया डॉक्टर ममतानी दंपति द्वारा अलग-अलग स्थानों पर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बैतूल में 308वां भव्य आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्री झूलेलाल मंदिर, मोहन कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, बैतूल में आयोजित होगा।

शिविर में पक्षाघात (लुकवा), गठिया, शियाटिका, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, माइग्रेन, स्त्री रोग, बाल रोग, बवासीर (भगंदर), मधुमेह (शुगर), मोटापा, दमा तथा चर्म रोगों में सोरायसिस और एक्जिमा जैसी बीमारियों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। आवश्यकतानुसार ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में पंचकर्म एवं भर्ती होने पर आईपीडी की सुविधा में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आयुर्वेदिक औषधियां भी शिविर स्थल पर रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। शिविर में शामिल होने के लिए स्थल पर पंजीयन कराया जा सकता है। इसके अलावा 0712-2645600, 2646600, 2647600 तथा मोबाइल नंबर 9373397258 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है।

लायंस क्लब बैतूल सिटी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर संतोष जायसवाल और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री नरेंद्र हिरानी ने संयुक्त रूप से बैतूलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button