अहिर रेजिमेंट की मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष : विजेन्द्र यादव

यदुवंशी महासभा के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा समाज, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान; शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर

आमला। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक आमला-बोरदेही के हरन्या स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया। आयोजन में यादव समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को महासभा की ओर से प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद रामसत्ता प्रतियोगिता में शामिल मंडलियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता मजबूत करने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने और समाज कल्याण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव ने कहा कि समाज शिक्षा को प्राथमिकता दे और एकता-अखंडता के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा लंबे समय से केंद्र सरकार से अहिर रेजिमेंट की मांग कर रही है। इस मांग को लेकर संसद, प्रधानमंत्री निवास और गृह मंत्री के समक्ष संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन किए गए, लेकिन सरकार ने अब तक मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस मनाते रहेंगे और अहिर रेजिमेंट की आवाज बुलंद करते रहेंगे। मांग पूरी होने तक महासभा का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अहिर समाज के वीरों ने प्राण न्योछावर किए हैं। केंद्र सरकार को अहिरों की वीरता और शौर्य पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाना चाहिए और अहिर रेजिमेंट की मांग पूरी करनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने भी अहिर रेजिमेंट की मांग के साथ समाज के विकास और सामाजिक कल्याण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में श्री राधा-कृष्ण मंदिर ट्रस्ट हरन्या अध्यक्ष सुरजलाल यदुवंशी, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत सदस्य हरि यादव, यदुवंशी महासभा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदुवंशी, युवा जिलाध्यक्ष यशवंत, राष्ट्रीय महासचिव राजबहादुर सिंह यादव व बद्री प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति यदुवंशी, प्रदेश प्रभारी संदीप यादव, प्रदेश सचिव गंगा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता पवन यदुवंशी, जिला अध्यक्ष ममता यादव और ललिता यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रामेश्वर यदुवंशी शिक्षक, दर्शन लाल यदुवंशी छिंदवाड़ा, मन्ना लाल यदुवंशी छिंदवाड़ा, गोकुल पटेल सांसद प्रतिनिधि जनपथ सदस्य, मंगलू यदुवंशी जुन्नारदेव, पूनम यदुवंशी, भररु यादव, परसराम यादव, सुरेश पटेल, केदार यादव, साधुराम यादव, रामनाथ यदुवंशी ब्लॉक अध्यक्ष एवं ललिता कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पवन यदुवंशी प्रदेश प्रवक्ता द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button