स्पोर्ट ऑफिसर परीक्षा में प्रो. हर्ष खातरकर सफल

बैतूल। एमपीपीएससी स्पोर्ट ऑफिसर परीक्षा 2024 में बैतूल के प्रो. हर्ष खातरकर ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया योद्धा परिवार के सदस्यों ने उनके निज निवास पहुंचकर सम्मान किया। सदस्यों ने हर्ष खातरकर को राधा-कृष्ण की तस्वीर, पौधा और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मनीष मिसर और ज्योति यदुवंशी ने कहा कि प्रो. हर्ष खातरकर की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान राहुल वडुकले, कुणाल शर्मा, माला खातरकर सहित सोशल मीडिया योद्धा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने हर्ष खातरकर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button