नवप्रवेशित विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग शिक्षा और कॉलेज के परिवेश से कराया परिचित

इंडक्शन कार्यक्रम में प्राचार्य ने विजन-मिशन बताया, डायरेक्टर ने छात्रों को साहस के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया विभिन्न विभागाध्यक्षों ने विभाग की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी


बैतूल। श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फर्स्ट ईयर विभागाध्यक्ष प्रो. वी.के. मालवी ने बताया कि यह कार्यक्रम एआईसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित किया जाता है, ताकि नवागत विद्यार्थी नए शैक्षणिक परिवेश में सहजता से ढल सकें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.जे. शाह ने विद्यार्थियों का नए सत्र में स्वागत करते हुए कॉलेज के विजन और मिशन से अवगत कराया तथा वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी।
डायरेक्टर ऋषिराज सिंह परिहार ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे अपने डर को पीछे छोड़कर साहस के साथ आगे बढ़ें। प्रो. वी.के. पाण्डे ने इंजीनियरिंग और उसके दैनिक जीवन में अनुप्रयोगों पर व्याख्यान दिया। विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी।
इस दौरान वाइस प्रिंसिपल प्रो. शशांक माने, एकेडमिक डीन प्रो. भावेश खासदेव, एआई एवं कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह सिसोदिया, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश बारंगे, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल पड़लक, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. हेमंत बड़ोदे, पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. नितेश बर्डे तथा फर्स्ट ईयर फैकल्टी के प्रो. अंकुर राठौर, प्रो. हेमंत दवँडे, प्रो. अंकित खासदेव, प्रो. हंसराज धाड़से, प्रो. दीपिका मालवी और प्रो. पुष्पा मोंगरकार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन प्रो. अनिरुद्ध दारुड़कर एवं प्रो. रिशु दांगी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button