स्व. सुभाष आहूजा की प्रथम पुण्यतिथि पर पंजाबी समाज ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

बैतूल। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. सुभाष आहूजा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पंजाबी समाज द्वारा गंज धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों एवं समाजबंधुओं ने स्व. आहूजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

कार्यक्रम में जितेंद्र कपूर ने स्व. सुभाष आहूजा के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों, सेवाभाव एवं जनहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्व. आहूजा का सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा समाज और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, प्रमोद अग्रवाल, नवनीत गर्ग, अरुण श्रीवास्तव, बाबा बसंत माकोड़े, रश्मि साहू, शैलेन्द्र आर्य, कृष्णा गायकी, शलभ वर्मा, गंपू पाठा, विक्रम वैध, विकास मिश्रा, अभिजर हुसैन, पिंटू परिहार, राजू मिश्रा, अमित पटेल, राजेश शर्मा, राजेंद्र साहू, राजेश आहूजा, दीपू सलूजा, मनीष मिसर, विकास प्रधान, पिंटू महाले, कुणाल शर्मा, आशीष पवार, रवि हिरानी, संतोष हिरानी, बबलू खुराना, पवन शर्मा, विक्रांत मालवीय, नरेंद्र शर्मा, भगवत चढ़ोकार, नरेंद्र अरोरा, बंटी मोटवानी, निरंजन अग्रवाल, राजेश कलबमे सहित अनेक गणमान्यजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कुशकुंज अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. सुभाष आहूजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों, सेवाभाव एवं सामाजिक योगदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button