जड़ी-बूटी दिवस पर किया औषधीय पौधों का रोपण; मंजू लेखा परिसर योग कक्षा में नीम, तुलसी, गिलोय सहित औषधीय पौधे लगाए

पार्षद ममता मालवीय ने किया योग शिक्षिका मृणालिनी दत्ता का सम्मान

बैतूल। आयुर्वेद शिरोमणि पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मोत्सव एवं जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंजू लेखा परिसर स्थित योग कक्षा, टेलीफोन कॉलोनी में औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के महत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती ममता मालवीय, योग शिक्षिका एवं जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मृणालिनी दत्ता तथा योग कक्षा की सभी साधक बहनों ने नीम, तुलसी, गिलोय, हल्दी और अपराजिता सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता मालवीय ने घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उइके की ओर से प्रदान किए गए शाल एवं श्रीफल से योग शिक्षिका श्रीमती मृणालिनी दत्ता का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधकों ने आयुर्वेद, योग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button