दतिया से बदलाव की शुरुआत होगी, कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी: जितेंद्र गोलू सोनी

बैतूल। कांग्रेस सेवा दल बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र (गोलू) सोनी ने दावा किया है कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस पार्टी 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे मध्यप्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की नई नींव रखने का काम करेगा।

सोनी ने कहा कि प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर बदलाव का मन बना चुकी है। उनका कहना है कि कांग्रेस के पक्ष में लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है और इसका असर आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला देगी और यह जीत प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की दिशा तय करेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आमजन के बीच पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के सहयोग से कांग्रेस प्रदेश में मजबूत वापसी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button