आज निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, इस्कॉन की वरिष्ठ टीम पहुंची बैतूल

बैतूल। जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ… इसी भाव के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का उल्लास अब बैतूल में भी देखने को मिलेगा। शनिवार 25 जुलाई को इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ बैतूल पहुंच चुका है और इस्कॉन इंदौर की वरिष्ठ टीम भी आयोजन की तैयारियों के लिए बैतूल पहुंच गई है।

रथयात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने और उनके दर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने और रथ खींचने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

आयोजकों के अनुसार रथयात्रा शनिवार 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे माता मंदिर, पेट्रोल पंप, बैतूल गंज से प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामकृष्ण बगिया पहुंचेगी, जहां शाम करीब 6 बजे समापन होगा।

समापन स्थल पर इस्कॉन इंदौर से पधारे संतजनों द्वारा प्रवचन, आरती-पूजन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने बैतूलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

रथयात्रा की तैयारियों में शहर के समाजसेवी एवं श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं , इस्कॉन रथ यात्रा समिति बैतूल ने सभी बैतूलवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें और रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button