कोठीबाजार मंडल की शक्ति केंद्र बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा

मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने शक्ति केंद्रों को दिए निर्देश

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के नेतृत्व में भाजपा कोठीबाजार मंडल की प्रतिमाह आयोजित होने वाली चारों शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के प्रभावी आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कोठीबाजार मंडल के सुभाष नगर, महावीर नगर, मालवीय नगर और अंबेडकर नगर शक्ति केंद्रों पर आयोजित बैठकों का संचालन मंडल प्रभारी सुधाचंद्रा, मंडल सह प्रभारी कैलाश बंडू धोटे तथा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए।

मंडल प्रभारी सुधाचंद्रा ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ पर बैठकें आयोजित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का सक्रिय नेटवर्क है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

बैठकों में जनप्रतिनिधियों के रूप में पार्षद तरुण ठाकरे, आभा श्रीवास्तव, राजेश पानकर, महेश राठौर, वर्षा रमेश बारस्कर, रजनी राजेश वर्मा, रघुनाथ लोखंडे, कामय कावरे, वरुण धोटे, किरण खातरकर, नरेंद्र हरसूले तथा संतोष भलावी उपस्थित रहे। वहीं गुड्डू मिश्रा, सावन्या शेषकर, भावेश चढ़ोकार, प्रमोद राठौर, दीपक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, पवन यादव, शातनू वाजपेयी, नीतू वर्मा, रमेश बारस्कर, गणेश देशकर, जतीन पाल, दीपक मंटू वर्मा, रितेश पुंडे, राजेंद्र नामदेव, श्यामराव बारस्कर, बलवीर मालवी सहित सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं बीएलए-2 भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button