आमला नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संजोगी वीरेन्द्र बर्थे सहित 21 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा की सहमति से जारी हुई सूची 

बैतूल। आमला नगर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा की सहमति से जारी सूची में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित कुल 21 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी में अजय सोलंकी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मदन साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेश अटलकर, दिलीप डोमने एवं कमलेश माकोड़े को नियुक्त किया गया है। महासचिव के रूप में कविश देशमुख, रमजान खान, दीपक बेले, अनिल उड़ेके, यशपाल ठाकुर एवं रेखा भारखे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर नंदकिशोर यादव, विजय सोनू बघेले, प्रमोद सेठिया, विजय सोलंकी, राजेश राठौर, ओमप्रकाश शेखकर, संजोगी वीरेन्द्र बर्थे तथा किरण दुबे को स्थान दिया गया है।

– मीडिया और सोशल मीडिया की कमान भी तय

कार्यकारिणी में मीडिया विभाग की जिम्मेदारी हरिप्रसाद गोहे को सौंपी गई है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जीतेश वाईकर को नियुक्त किया गया है। संगठन ने पारंपरिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से कांग्रेस की नीतियों एवं गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी है।

– संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा फोकस

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी नई टीम का विशेष फोकस रहेगा।

– कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button