सरपंच संघ घोड़ाडोंगरी ने मालवर स्कूल परिसर में किया पौधारोपण
अध्यक्ष के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, लगाए आम और जाम के पौधे

बैतूल। शासकीय माध्यमिक शाला मालवर में सरपंच संघ घोड़ाडोंगरी द्वारा संघ की अध्यक्ष श्रीमती सहनवती कवड़े के जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा श्रीमती सहनवती कवड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला मालवर परिसर में आम और जाम के पौधे रोपे गए, ताकि आने वाले समय में विद्यालय परिसर हरियाली से आच्छादित हो और विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचे। इस अवसर पर सरपंच संघ घोड़ाडोंगरी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
जन्मदिन समारोह को औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक दायित्व से जोड़ने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। सभी ने अध्यक्ष श्रीमती सहनवती कवड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।




