कॉलेज चौक पर पाइपलाइन लीकेज की युद्धस्तर पर हो रही मरम्मत।

बैतूल। शहर के कॉलेज चौक पर पेयजल पाइपलाइन में हुए लीकेज को नगरपालिका द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। नगरपालिक प्रशासन का उद्देश्य शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी नागरिक को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नगरपालिका परिषद बैतूल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कॉलेज चौक पर पिछले कई दिनों से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई थी। इसे देखते हुए संबंधित अमले को तत्काल मौके पर लगाया गया और युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद संबंधित स्थान पर सड़क की मरम्मत का कार्य भी नगरपालिका परिषद बैतूल द्वारा कराया जाएगा, जिससे आवागमन पूरी तरह सुचारु हो सके।

नगरपालिका परिषद बैतूल ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य किया जाएगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि आवश्यक कार्य पूर्ण होने तक सहयोग बनाए रखें, ताकि मरम्मत कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button