आठनेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।

आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति और प्रशासन के संयुक्त आयोजन में शामिल हुए साधक।

आठनेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आठनेर में सामूहिक योग प्रणायाम एवं योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति आठनेर, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति आठनेर तथा प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति मध्यप्रदेश के सह-राज्य प्रभारी योगाचार्य भीमराव आवठे ने योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग स्वस्थ शरीर, प्रसन्न मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही, जिसके अनुरूप प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा निरोगी एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, वरिष्ठ नागरिक दिलीप मुलिक, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के व्यवस्थापक महेशचंद्र जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट समिति के तहसील प्रभारी विनोद पिपरोले, अजय पोटफोडे, विभा योगेश जगताप, भगवती साहू, साधना आवठे, रामनाथ लहरपुरे, संजय साहू, जगदीश राठौर और डॉ. राजेश देशमुख सहित नगर के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, बहनें एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के डॉ. सुशील सोनी एवं डॉ. रंजिता झारबडे द्वारा प्रकृति परीक्षण भी किया गया। आयोजन के अंत में आयुष विभाग के डॉ. अतुल राय ने सभी अतिथियों, योग साधकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button