अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद के जिलाध्यक्ष बने राजेश भूमरकर ।

बैतूल। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली द्वारा सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान को देखते हुए राजेश भूमरकर को बैतूल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष सुश्री मोनिका वट्टी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा यह नियुक्ति की गई है।
परिषद ने नियुक्ति पत्र में कहा है कि राजेश भूमरकर संगठन के उद्देश्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




