राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का बैतूल में हुआ था स्वागत।

बैतूल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का 18 जून को बैतूल की धरती पर पहली बार आगमन हो रहा है। यह बहुत कम लोगों की जानकारी में है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद विशेष ट्रेन से नागपुर जा रहे थे, ट्रेन के बैतूल स्टेशन रुकने पर राष्ट्रपति का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत हुआ था। यह दुर्लभ फोटो अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय श्री नारायण सिंह ठाकुर के एल्बम में लगी है। जिसे उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर ने उपलब्ध कराई है। विदित हो कि प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक रहा था। वे भारत के एकमात्र राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने लगातार दो बार (12 वर्षों तक) इस पद को संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button