भारत भारती में समर्थ शिशु श्रीराम कथा 16 जून से।

बैतूल। भारत भारती शिक्षा समिति के तत्वावधान में समर्थ शिशु श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ कल 16 जून से कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कथा का समापन 20 जून को होगा। कथा पं. श्यामरूप मनावत के मुखारबिंद से प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक की जाएगी। भारत भारती शिक्षा समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से परिवार सहित कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।




