उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का एक्सीलेंस कोचिंग ने किया अभिनंदन।

मेधावी विद्यार्थियों और पालकों के चेहरे पर दिखी सफलता की चमक।

बैतूल। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके पालकों का सम्मान करते हुए एक्सीलेंस कोचिंग एंड लाइब्रेरी, बैतूल में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्रा एवं पालक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और पालकगण की सहभागिता रही।

समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे पालकों का सहयोग, मार्गदर्शन और त्याग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा सफलता के लिए अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी गई।

 कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, पालकगण एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सम्मान प्रतिभा का, प्रेरणा सफलता की यही उत्कृष्ट शिक्षा की पहचान है। संस्था ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button