युवा कांग्रेस ने धरती आबा को किया याद।
पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

बैतूल। धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनसेवा के आदर्शों को याद करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्राची पारधी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर महान क्रांतिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राची पारधी ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुल्ताना बनो सहित मीरा मगरदे, कांतादेवी सातनकर, सरिता प्रजापति, शारदा भाले, प्रिया चंदन बटवे, गीता पांडे, रुकसाना बानो एवं ममता बचले सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी ने धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




