पर्यावरण दिवस पर जय गुरुदेव उत्थान संस्था को मिला सम्मान।

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवांकुर जय गुरुदेव उत्थान संस्था, बैतूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए संस्था को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर, एसडीएम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रिया चौधरी, जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, रश्मि साहू एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी विशेष उपस्थिति रही।

संस्था द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए विशेष पर्यावरण गीत को भी सराहना मिली। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 11 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रिया चौधरी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष दर्शना मस्की, प्रतिभा धोटे, बैतूल रेलवे स्टेशन प्रबंधक बाकड़े जी, विधि विभाग से सिरसाम सर, सामाजिक कार्यकर्ता मानस शुक्ला एवं अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल, नीम, वट, बेल, आंवला एवं आम जैसे देशी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।

संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button