मोदी सरकार के 12 वर्ष पर हर शक्ति केंद्र में चलेगा स्वच्छता अभियान: अजय बाजपेई।

सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान, पाढर मंडल की बैठक संपन्न । 21 जून योग दिवस और राजस्व शिविरों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश। नीमपानी में भाजपा पाढर मंडल की कामकाजी बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति।

बैतूल। भाजपा पाढर मंडल की कामकाजी बैठक रविवार को नीमपानी पंचायत के मीटिंग हॉल में आयोजित हुई। बैठक में मंडल सहप्रभारी अजय बाजपेई, मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, वरिष्ठ नेता कालूराम धुर्वे और भीमराव बामने मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय बाजपेई ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिले में आयोजित होने वाले राजस्व शिविरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और सरकार के 12 वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष नंदन यादव ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में युवा मोर्चा जिला मंत्री आदर्श मालवीय, महामंत्री संतोष पंद्राम, जनपद सदस्य रेवाराम उइके, आशीष शुक्ला, रामाधार यादव, परसराम यादव, प्रतीक रघुवंशी, बबलू हनोते, सरपंच छोटेलाल धुर्वे, चैनसिंग परते, डोमा यादव, दिनेश जावलकर, सचिन राठौर, मनीष यादव, कैलाश मालवी, बिट्टू नामदेव, योगेंद्र कुमरे, अभिषेक इवने, निकेश कुमरे, आनंद कुमरे सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आशीष शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष रामाधार यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button